हैदराबाद : सत्य साई आवास से फिर मिली करोड़ो की संपत्ति


हैदराबाद, आंखो देखी न्यूज़ : सत्य साई मंदिर परिसर से नकद, स्वर्ण और चांदी मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है। सोमवार को प्रशांति निलायम स्थित बाबा के आवास से 34 किलोग्राम सोना, 340 किलोग्राम चांदी और 1.90 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।

प्रशांति निलायम में यजुर मंदिर के कमरे से बरामद इस संपत्ति का आकलन मंगलवार को किया गया। 24 अप्रैल को बाबा के देह त्यागने के बाद पहली बार 16 जून को मंदिर परिसर से 11.56 करोड़ रुपये, 98 किलोग्राम सोना तथा स्वर्ण आभूषण और 307 किलोग्राम चांदी मिलने के बाद अब तक तीन बार बाबा के खजाने की तलाशी ली जा चुकी है, जिसमें 59 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। अधिकारियों का मानना है कि मंदिर परिसर में कई अन्य कमरे और अलमारी हो सकते है, जिसे पहले न खोला गया हो। संभव है कि उनमें और खजाना हो। साई बाबा मंदिर परिसर से तीसरी बार बड़ी मात्रा में मिली सम्पत्ति ने सत्य साई बाबा के आध्यात्मिक साम्राज्य की देखरेख करने वाले ट्रस्ट के कामकाज को लेकर संदेह बढ़ा दिया है। साई बाबा के अनुयायियों ने भी ट्रस्ट के सदस्यों पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है और कहा कि बड़ी मात्रा में नकदी और सोना बाबा के आश्रम से बाहर ले जाया जा रहा है।

पहली बार 16 जून को भी जब मंदिर परिसर से बड़ी मात्रा में संपत्ति मिली थी तो ट्रस्ट के सदस्यों ने यह कहकर अपना बचाव किया था कि बाबा के अनुयायियों ने उनकी समाधि बनाने के लिए इसे दान में दिया था। पुलिस हालांकि इस रहस्य को अभी तक नहीं सुलझा पाई है। पुलिस ने दो दिन बाद ही 35 लाख रुपये बेंगलुरू ले जाते हुए पकड़े थे।

दूसरी बार तीन जुलाई को भी यजुर मंदिर से सटे कमरों की तलाशी ली गई थी, जहां से 76 लाख रुपये के सोने तथा चांदी की वस्तुएं बरामद की गई थीं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:40 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh