मुजफ्फरनगर : दिल्ली-हरिद्वार हाइवे दस दिनो के लिए बंद
आध्यात्म 6:47 pm
मुजफ्फरनगर, आंखो देखी संवाददाता : भगवान शंकर के भक्त 'कावड़ियों' के सुगम आवागमन के लिए दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग [एनएच] मंगलवार से 10 दिन तक यातायात के लिए बंद रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि कावड़ियों के आवागमन के दौरान किसी अनचाही घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी पंकज कुमार ने आज कहा कि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने मार्ग बदलने की वजह से 20 से 29 जुलाई तक जिले के सभी स्कूल और कालेज बंद रखने का भी निर्णय किया।कावड़िये सावन महीने में हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेकर पैदल अपने घर वापस आते हैं।

