टीपीनगर थाना क्षेत्र में इटावा की किशोरी से बलात्कार
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय 1:39 am
किशोरी ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इटावा निवासी दलित किशोरी के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी है। किशोरी दादा के पास रहती थी। एक साल पहले वह अपने चाचा के यहां टीपीनगर नई बस्ती आ गई। किशोरी के चाचा एक प्रकाशन में काम करते हैं।
गुरुवार दोपहर 11 बजे के आसपास पड़ोसी पप्पू की पत्नी किशोरी को घर का कुछ काम कराने के लिए बुलाकर ले गई। किशोरी घर में चली गई और महिला बाहर बर्तन मांजने लगी। इसी दौरान पप्पू ने किशोरी को घर में दबोच लिया और उससे बलात्कार किया। बदहवास हालत में किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पुलिस के पास पहुंचे।
पुलिस ने आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। पांच बच्चों का पिता पप्पू ठेला चलाता है। पुलिस ने किशोरी का डफरिन में मेडिकल परीक्षण भी कराया।

