इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा एक्सटेंशन में तीन गांवों का अधिग्रहण रद्द किया

नोएडा एक्सटेंशन मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से शुक्रवार को तीन गांवों को राहत मिली है.

नोएडा एक्सटेंशन मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का लम्बित महत्वपूर्ण फैसला शुक्रवार को आखिर आ गया. यह फैसला सुरक्षित रखा गया था.

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन इलाकों के विकास के लिए गौतम बुद्ध नगर जिले के तीन गांवों में किए गए भूमि अधिग्रहण को रद्द किया.

इस मामले में कोर्ट ने किसानों को 64 फीसदी राहत दी है.

इन तीन गांवों में हैं देवला, शाहबेरी और असादल्लापुर गांव.

इसके अलावा एक अन्य गांव को सशर्त राहत दी गयी है वह है पतवारी गांव.

एक्सटेंशन में सरकार की तरफ से किसानों से ली गई जमीनों को लेकर जस्टिस अशोकभूषण, जस्टिस एसयू खान और जस्टिस वीके शुक्ला की लार्जर बेंच द्वारा सुबह करीब दस बजे यह फैसला सुनाया गया.

गौरतलब है कि इस फैसले पर 50 से ज्यादा बिल्डरों और नोएडा के 63 गांवों के हजारों किसानों की नजर है. इनमें ग्रेटर नोएडा के कुछ गांव भी शामिल हैं लेकिन सबकी निगाहें नोएडा एक्सटेंशन के गांवों की ज़मीन अधिग्रहण के मामलों पर टिकी थी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट नोएडा और ग्रेटर नोएडा के खेडा चौगानपुर, खैरपुर गुर्जर, तुसियाना,अमानाबाद, यूसुफपुर चक शाहबेरी, सैनी,बिसरख, पतवाड़ी, हैबतपुर, इटेढा, रौजा याकूबपुर, चैतन्य खुर्द, शाहबेरी गांव, इसका अधिग्रहण हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पहले ही रद्द कर चुका था.

बदौली बांगड़, एमनाबाद, देवला, अजायबपुर, मलाकपुर, निठारी, खानपुर, चिपियाना खुर्द, बढपुरा, मंगरौली बांगड़, चूहरपुर, छपरौली बांगड़, घंघोला, झट्टा, सादरपुर, नामुली, नगली नगला, अल्वर्दीपुर, खोदा, दागरपुर, बिरौंडा, सलारपुर खादर, रसूलपुर राय, सदरपुर, लक्सर, सादीपुर, कासना, बादलपुर, सर्फाबाद,सुथियाना, शफीपुर, बिरौंडी चक्रसेनपुर, बाढपुर, पाली, मुर्शादपुर, दोस्तपुर, असगरपुर जागीर, ककराला खासपुर, सोहरख जाहिदाबाद, दधा, सुथियाना, जगनपुर अफजलपुर, शाहदरा, खोदा,तिगड़ी, चूहरपुर खादर, अच्छेजा मैचा, बहरुद्दीन नगर गांवों पर फैसला आना था

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:46 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh