मायावती आज करेंगी राष्ट्रीय दलित प्रेरणास्थल व ग्रीन गार्डन का उद्घाटन

मायावती शुक्रवार को नोएडा में नवनिर्मित राष्ट्रीय दलित प्रेरणास्थल व ग्रीन गार्डन समेत 20 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी.

मुख्यमंत्री मायावती शुक्रवार शाम को नोएडा पहुंच रही हैं, वह सेक्टर-95 में नवनिर्मित राष्ट्रीय दलित प्रेरणास्थल व ग्रीन गार्डन समेत 20 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी.

मुख्यमंत्री शाम को कुछ देर के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी भी जाएंगी. मुख्यमंत्री यूनिवर्सिटी में तीन-चार स्थानों पर ही जाएंगी.

यह भी संभावना जतायी जा रही है कि यदि मुख्यमंत्री देर तक यूनिवर्सिटी में रुकीं और अंधेरा होने पर हेलीकॉप्टर के न उड़ने की स्थिति में वह सड़क मार्ग से भी दिल्ली के लिए रवाना हो सकती हैं.

लिहाजा प्रशासन ने सड़क मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत लखनऊ से तमाम आलाधिकारी यहां पहले ही नोएडा पहुंच चुके हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:00 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh