असम में देशी बम के फटने से दो लोग घायल

असम में शुक्रवार को एक मकान में दबे देशी बम के फटने से दो लोग घायल हो गए हैं.

असम के लखीमपुर जिले के सरमोती में एक मकान परिसर में मिट्टी में दबा देशी बम फट गया जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए.

पुलिस ने बतायायह बम तीन दिन पहले एक छोटे बच्चे ने देखा और उठा कर अपने घर ले आया. बच्चे के परिवार के सदस्यों ने यह बम जमीन के अंदर कचरे के साथ दबा दिया.’

यह बम शुक्रवार की सुबह करीब 7.30 बजे दबाव के चलते फट गया जिससे परिसर में रह रहे दो व्यक्ति घायल हो गए.

पुलिस के अनुसार, यह बम छरें, साइकिल के बाल बेयरिंग और प्लास्टिक के टुकड़ों को रस्सी से लपेट कर बनाया गया था.

घायलों के नाम गोपाल बोरा और जतिन गोगोई हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:59 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh