कश्मीर पर प्रशांत भूषण के बयान से अन्ना हजारे सहमत नहीं

कश्मीर पर प्रशांत भूषण के बयान से अन्ना हजारे सहमत नहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि कश्मीर को भारत से कोई नहीं छीन सकता.

टीम अन्ना के मुख्य सदस्य प्रशांत भूषण अब अलग-थलग पड़ते जा रहे हैं. कश्मीर पर उनके बयान से अब खुद अन्ना हजारे ने असहमति जताई है और साथ ही झिड़की भी लगाई है.

अन्ना ने रालेगण सिद्धी में पत्रकारों से बात करते हुए स्पष्ट किया कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसे कोई ताकत भारत से नहीं छीन सकता.

ग़ौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और टीम अन्ना के सदस्य प्रशांत भूषण ने बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर में जनमत संग्रह कराया जाए और अगर वहां के लोग आजादी चाहते हैं तो दे दी जाए.

इसके विरोध में कुछ युवकों ने पिछले दिनों प्रशांत भूषण के चैंबर में घुस कर मारपीट की थी. इसके बाद मामला तूल पकड़ रहा है. गुरूवार को भी पटियाला कोर्ट के बाहर प्रशांत समर्थकों औऱ विरोधियों में झड़प हुई है.

टीम अन्ना के सदस्य किरण बेदी भी प्रशांत के बयान को उनका निजी बयान बता चुकी हैं.

इसी कड़ी में सबको इंतजार था अन्ना के विचार समझने का. तो अन्ना हजारे ने साफ तौर पर कहा कि अगर प्रशांत जी कोई बयान देते हैं तो सबसे पहले उन्हें टीम के अन्य सदस्यों से अनुमति लेनी चाहिए.

अन्ना ने कहा कि वह खुद इस मसले पर प्रशांत भूषण से बात करेंगे और उन्हें सलाह देंगे.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:57 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh