गुड़गांव में मेटालिका कंसर्ट रद्द, चार आयोजक गिरफ्तार

गुड़गांव। गुड़गांव में शुक्रवार को होने वाला मेटालिका कंसर्ट रद्द हो गया, जिससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। इस बीच पुलिस ने इसकी सूचना उसे नहीं देने के लिए आयोजनकों को आड़े हाथों लिया।

गुड़गांव के पुलिस आयुक्त एस एस देशवाल ने कहा कि आयोजकों ने हमसे कुछ भी नहीं कहा। उन्हें बताना होगा कि उन्होंने इसे क्यों रद्द किया। स्थिति हालांकि नियंत्रण में है। पुलिस शांतिपूर्वक लोगों को आयोजनस्थल से हटा रही है। आयोजकों ने जिला प्रशासन को विश्वास में लिए बिना कंसर्ट रद्द कर दिया।

आयोजकों ने कंसर्ट रद्द करने की वजह तकनीकी खामियां बताई हैं और कहा है कि कार्यक्रम अब शनिवार को होगा। वहीं आयोजन स्थल लीजर वैली पर मौजूद लोगों ने कहा कि अव्यवस्थित हालात की वजह से कार्यक्रम रद्द किया गया।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:06 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh