गाजियाबाद : विवाह समारोह में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत, 23 घायल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक विवाह समारोह में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक [शहर] जे के शाही ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात साहिबाबाद इलाके में एक फार्म हाउस में हुई। वहां विवाह समारोह में मामूली विवाद होने पर कुछ अतिथियों ने एक दूसरे पर गोली चला दीं।

उन्होंने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार घायल अभी अस्पताल में हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Posted by रवि चौहान at 3:53 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh