हावड़ा-दून एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग से 7 की मौत
अन्य राज्य, ताजा खबरें, राष्ट्रीय 12:06 pm
ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या अब सात बताई जा रही है.आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.
यह हादसा झारखंड के धनबाद और गिरीडीह के बीच हुआ.
सूत्रों के मुताबिक जब तक राहत दल मौके पर पहुंचता तब तक एसी की दोनों बोगियां जलकर खाक हो चुकी थीं. आग के कारणों का अभी तक पता नहां चल सका है. लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं.
नई दिल्ली स्थित रेलवे मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या ट्रेन संख्या 13009 की बी 1 एसी डिब्बे में आग 22 नवंबर तड़के 2.30 पर लगी और यह बी-2 एसी कोच तक फैल गई. इन दोनों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है. प्रवक्ता ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
रेलवे सुरक्षा बल के डिवीजनल कमांडेंट शशि कुमार ने बताया कि एक वातानुकूलित डिब्बे में आग लगने के कारण दो बच्चों की जल कर मौत हो गई. रेलवे सूत्रों के मुताबिक दो मृतकों में से एक की पहचान अर्चिता कुमारी के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली थी.
इस बारे में और जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन शुरू की है.
हेल्पलाइन नंबर हैं:
हावड़ा- 033- 26413660, 26402243, 26402242
धनबाद- 032- 62220518
हाजीपुर- 06224- 273293

