रणबीर ने नहीं मानी पिता की बात!

बॉलीवुड में कसमें तोड़ने के लिए ही खाई जाती हैं। अब देखिए न, शादी की हद तक जाने के लिए बेकरार दीपिका पादुकोण और रणबीर की जोड़ी जब अचानक टूटी थी, तो इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई थी। तब बात इतनी बिगड़ गई थी कि करण जौहर के चैट शो में दीपिका ने रणबीर पर कमेंट किया था तो उनके पिता ऋषि कपूर तिलमिलाकर रह गए थे और उन्होंने यह एलान कर दिया था कि भविष्य में अब उनके परिवार का कोई भी सदस्य दीपिका के साथ कोई फिल्म नहीं करेगा। लेकिन अब कोई और नहीं, बल्कि खुद रणबीर ही उनके साथ काम करने को तैयार हो गए हैं। फिल्म को बनाने की जिम्मेदारी भी करण जौहर ही निभा रहे हैं, जबकि फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी होंगे, जिन्होंने रणबीर को लेकर वेक अप सिड बनाई थी। फिल्म का टाइटिल है ये जवानी है दीवानी। करण के मुताबिक दीपिका और रणबीर की जोड़ी को लेने का फैसला फिल्म बचना ऐ हसीनों में उनकी केमिस्ट्री को देखकर किया गया। कहीं ऐसा तो नहीं कि दीपिका की जवानी एक बार फिर रणबीर को दीवाना बनाने लगी है!

Posted by रवि चौहान at 5:09 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh