माही की मां क्यों हुईं खफा?
ताजा खबरें, मनोरंजन 5:10 pm
कामयाबी पाने की हसरत में औलाद अगर संस्कारों को भूलने लगे, तो माता-पिता को दुख होता ही है। माही गिल की मां भी आजकल अपनी बेटी से नाराज बताई जा रही हैं। जी हां, माही गिल ने हालिया रिलीज फिल्म साहब, बीवी और गैंगस्टर में रणदीप हुडा के साथ एक किसिंग सीन दिया है। मजे की बात यह है कि जब इस बाबत माही से पूछा गया, तो उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें उन पर पूरा यकीन है कि वे इसे वल्गर तरीके से नहीं दिखाएंगे। इस किसिंग सीन पर माही से उनके घरवालों की प्रतिक्त्रिया जानने की कोशिश की गई, तो माही के भाई इसे काम का एक हिस्सा मानते हैं और उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मां जरूर नाराज हैं। उन्होंने अपनी बेटी के काम पर कहा कि इससे अच्छा तो यह होता कि वह पीएचडी कर किसी कॉलेज में लेक्चरर बन गई होती।

