गढ़मुक्तेश्वर मेले से वापस हो रहे श्रद्धालुओं के कारण मोदीनगर में जाम लगा


मोदीनगर, : गंगा स्नान पर गढ़मुक्तेश्वर मेले से वापस हो रहे श्रद्धालुओं के कारण एनएच-58 पर वाहनों का अधिक दबाव हो गया, इससे कई घंटे जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने शहर को जाम से बचाने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ चालान काटे।

गढ़मुक्तेश्वर से आई भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टरों के कारण शहर जाम की चपेट में रहा। प्रशासन ने जाम से बचने के लिए अपनी तरफ से पूरी तैयारी की थी। गढ़मुक्तेश्वर से विभिन्न स्थानों के लिए रूट डायवर्ट किया था। बावजूद इसके मार्ग पर गंगा स्नान के बाद लौट रही भैंसा-बुग्गी के कारण जाम की स्थिति बनी रही।

ट्रैफिक पुलिस रही अलर्ट

कार्तिक मेला और गढ़मुक्तेश्वर से लौट रहे श्रद्घालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस अलर्ट रही। शुक्रवार की सुबह से ही मेलों से श्रद्धालुओं के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। देर शाम तक भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्राली से श्रद्धालु आ रहे थे। अधिकांश बसों की छत पर सवार थे। यातायात निरीक्षक ने बताया कि बस अड्डे राज चौराहे पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मी और होमगार्ड विशेष रूप से तैनात किए गए हैं लेकिन भैंसा-बुग्गी और हाइवे पर बढ़े लोड के कारण जाम की स्थिति बनी रही।

Posted by रवि चौहान at 5:13 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh