बेअंत सिंह की हत्या के दोषी पर कोर्ट परिसर में हमला

चंडीगढ़। एक दक्षिणपंथी हिंदू संगठन से कथित रूप से संबंध रखने वाले पांच कार्यकर्ताओं ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा पर जिला अदालत परिसर में शुक्रवार को हमला किया।

पुलिस ने बताया कि बुरैल जेल से भागने के मामले में पेशी के लिए हवारा और एक अन्य आतंकवादी परमजीत सिंह बेउरा को तिहाड़ जेल से यहा लाया गया था। एसीपी देशराज सिंह ने कहा, 'सुनवाई के बाद जैसे ही हवारा अदालत परिसर से जा रहा था राष्ट्रीय हिंदू सेवा सुरक्षा समिति के पांच आरोपियों ने उसे थप्पड़ मारे, जिसके बाद आतंकवादी ने भी उन पर पलटकर वार किया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर संगठन के संयोजक निशांत शर्मा सहित पांचों को गिरफ्तार कर लिया।' इससे पहले कार्यकर्ताओं ने नारे भी लगाए।

हवारा और बेउरा को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल ले जाया गया। वर्ष 2004 के दिल्ली विस्फोट मामले के संबंध में दोनों आतंकवादी तिहाड़ जेल में बंद हैं। हवारा, बेउरा और उनके साथी जगतार सिंह तारा के साथ हत्या का एक अन्य दोषी देवी सिंह 104 फुट लंबी सुरंग खोदकर जनवरी 2004 में बुरैल जेल से सनसनीखेज ढंग से भाग निकले थे। बहरहाल हवारा और बेउरा को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तारा और देवी फरार हैं।

Posted by रवि चौहान at 5:19 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh