सीएनजी विकल्प के साथ और मॉडल उतारेगी मारुति सुजुकी इंडिया
ताजा खबरें, व्यापार 10:25 am
फिलहाल कंपनी की सीएनजी कारों की संख्या पांच है.
इसमें काम्पैक्ट कार अल्टो, वैगन आर और एस्टिलो, बहुउद्देश्यीय वैन ईको और सेडान एसएक्स 4 शामिल हैं.
मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने 2010-11 के लिए स्थायित्व रिपोर्ट में कहा है, ‘सीएनजी विकल्प के पांच माडलों को अभी अच्छा समर्थन मिला है. हम सीएनजी विकल्प के साथ और कारें उतारने जा रहे हैं.’ हालांकि उन्होंने इस बारे में और ब्योरा नहीं दिया है. भार्गव ने कहा है कि वाहन उद्योग को पर्यावरणनुकूल वैकल्पिक ईंधन वाले मॉडल पेश करने के लिए सरकार से समर्थन की जरूरत है.
उन्होंने कहा, ‘देशभर में सीएनजी मॉडल उपलब्ध कराने के लिए सरकार के समर्थन की जरूरत है. वाहनों में इस्तेमाल के लिए सीएनजी की उचित मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत है.’
इसके अलावा मारुति अपने ग्राहकों को उचित मूल्य पर इलेक्ट्रिक वाहन भी उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है.
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘मारुति सुजुकी के इंजीनियर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कम लागत के उपायों पर काम कर रहे हैं.’
