बीयर पीने से दिल की बीमारी का खतरा बेहद कम

बीयर का लुत्फ लेने वालों के लिए अच्छी खबर है.

एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि बीयर पीने से दिल की बीमारी का खतरा बेहद कम होत जाता है.

शोधकर्ताओं ने 16 अध्ययनों में दो लाख से अधिक लोगों पर शोध किया.

इस दौरान पाया कि साधारण मात्रा में बीयर पीते थे, उनमें दिल की बीमारी होने का खतरा 31 फीसदी तक कम हो गया.

अध्ययनों के नतीजे एक जर्नल में प्रकाशित हुए हैं.

अध्ययन से जुड़ी सिमोना कोस्तांजो कहती हैं, ‘हमने शराब और बीयर को लेकर अलग-अलग अध्ययन किया. इसमें पता चला कि बीयर का साधारण मात्रा में सेवन करने वालों में दिल की बीमारी का जोखिम कम होता है.’

शोधकर्ताओं ने आगाह भी किया है कि शराब और बीयर का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:26 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh