बेहद निजी बताते हुए पोती की तस्वीर दिखने से अमिताभ का इनकार
ताजा खबरें, मनोरंजन 11:46 am
उन्होंने इसे बेहद निजी बताते हुए पोती की तस्वीर जारी करने से मना कर दिया है.
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अमिताभ ने लिखा, "बहुत से लोग बच्ची की तस्वीर दिखाने के लिए बोल रहे हैं.. लेकिन यह नहीं हो सकता.. यह बेहद निजी है.. आप समझ सकते हैं.. धन्यवाद."
उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने 16 नवम्बर को एक बच्ची को जन्म दिया. इस बीच, अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्विटर के जरिये अपने प्रशंसकों से बेटी का नाम सुझाने को कहा है.

