रोमांचक मोड़ पर पहुंचा आस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच

न्यू वांडर्स स्टेडियम में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट ने रोमांचक मोड़ ले लिया है.

मैच के पांचवें व आखिरी दिन आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 168 रन बनाने हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका जीत से सात विकेट दूर है. पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 54 रनों पर नाबाद हैं जबकि दूसरे छोर पर कप्तान माइकल क्लार्क मौजूद हैं. क्लार्क ने एक रन बनाकर सिर्फ अपना खाता खोला है.

आस्टेलिया ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए. उस्मान ख्वाजा ने 110 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए और एक छक्का जड़ा.

चौथे दिन इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 339 रनों पर सिमट गई. इस प्रकार आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 310 रनों का लक्ष्य मिला. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम की ओर से शेन वॉटसन और फिलिप ह्यूज ने पारी की शुरुआत की लेकिन दूसरी ही गेंद पर वेर्नन फिलेंडर ने वॉटसन को बोल्ड कर आस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका दिया. वॉटसान खाता भी नहीं खोल सके.

तीसरे ओवर के ह्यूज भी चलते बने. फिलेंडर ने उन्हें भी अपना शिकार बनाया. इसके बाद ख्वाजा और पोंटिंग ने पारी सम्भाली और तीसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी कर आस्ट्रेलियाई टीम को उन्होंने मैच में वापस पहुंचाया. मैच के आखिरी दिन आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 168 रन बनाने की जरूरत है.

इससे पहले तीसरे दिन खेल खत्म होने तक 89 रनों पर नाबाद रहे हाशिम अमला और 70 रनों पर नाबाद रहे अब्राहम डिविलियर्स 229 के स्कोर को आगे बढ़ाने का काम किया. डिविलियर्स कल के स्कोर में तीन रन जोड़कर चलते बने. इसके बाद अमला ने अपना शतक पूरा किया.

केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाकर अपनी टीम की जीत पक्की करने वाले अमला ने 243 गेंदों पर 14 चौके लगाए. डिविलियर्स ने 136 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का जड़ा. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी हुई.

तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 41 रनों की उम्दा पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूती दी. स्टेन ने 61 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से यह रन बटोरे.

आस्ट्रेलिया की ओर से पेट कुमिंस ने सर्वाधिक छह विकेट हासिल किए. दो विकेट नाथन ल्योन और एक विकेट मिशेल जॉनसन के खाते में गया.

तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण 24 ओवर शेष रहते ही समाप्त कर दिया गया था. आस्ट्रेलिया की पहली पारी 296 रनों पर सिमट गई थी जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी पहली पारी में 266 रन बना सकी थी. आस्ट्रेलिया को पहली पारी की तुलना में 30 रनों की बढ़त मिली थी.

मेजबान टीम दो मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले चुकी है. उसने केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में आठ विकेट से अंतर से शानदार जीत दर्ज की थी.

जोहांसबर्ग में जीत या फिर ड्रा से दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ी सफलता हासिल होगी क्योंकि इसके माध्यम से यह टीम 1992 में अपनी वापसी के बाद अपने घर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार कोई टेस्ट श्रृंखला जीतेगी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:23 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh