‘बिग बॉस' मे अभिनेत्री सन्नी लियोन ने पहना "लहंगा-चोली"
ताजा खबरें, मनोरंजन 10:21 am
भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री सन्नी लियोन उर्फ केरन मल्होत्रा ने अपनी छवि के विपरीत ‘बिग बॉस' के घर में परम्परागत भारतीय परिधान में प्रवेश किया.
सन्नी ने कढ़ाईदार लहंगा-चोली और ‘मांग टीका' आदि पहन कर डोली में बैठकर शनिवार को घर में प्रवेश किया.
इसके अलावा उन्होंने डोली से उतर कर ‘टशन' फिल्म के गाने ‘छलिया-छलिया' पर नृत्य भी किया.
’बिग बॉस 5' से विदा के बाहर जाने के कारण सभी प्रतियोगी उदास हो गए हैं. उम्मीद है कि सन्नी के आने से इन लोगों की उदासी दूर होगी.
सन्नी के ‘बिग बॉस' में प्रवेश को कलर्स चैनल पर सोमवार को प्रसारित किया जाएगा.
