उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, विपक्ष भी तैयार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा सत्र के पहले ही दिन मायावती सरकार राज्य के बंटवारे का प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में है. उधर इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध होने की उम्मीद जताई जा रही है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार 21 नवंबर से शुरू हो रहा है. यह सत्र सिर्फ दो दिन का होगा.

दो-दिवसीय इस सत्र के दौरान राज्य सरकार लेखानुदान पास कराने के अलावा राज्य के बंटवारे का भी प्रस्ताव लाएगी. जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री के लिए लेखा अनुदान पारित कराना आसान नहीं होगा.

इसके अलावा भाजपा और समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही हैं. शीतकालीन सत्र में कांग्रेस कानून व्यवस्था, सड़क, बिजली, पानी की समस्या का मुद्दा भी उठाएगी. उधर आरएलडी किसानों के मुद्दे उठाने की तैयारी में है.

सत्र आरंभ होने के पहले से ही विपक्ष के तेवर कड़े दिख रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि विधानसभा सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है.

जानकारों का यह भी कहना है कि सरकार के राज्य के बंटवारे के प्रस्ताव का भी ज़बरदस्त विरोध होने की संभावना है. इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री मायावती ने बीएसपी के सभी विधायकों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश जारी किए हैं.

जानकार बताते हैं कि सरकार को इस बात का अंदेशा है कि विभाजन प्रस्ताव के आते ही सदन में शोरशराबा हो सकता है. लेकिन विपक्षी दलों ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है दो दिन के शीतकालीन सत्र के लिए पूरी तैयारी के साथ सदन में आएंगे.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:17 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh