बुलन्दशहर : पांच बच्चों की मां का अपहरण कर कई महीने तक गैंग रेप
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 5:46 am
प्रदेश के जनपद बुलन्दशहर में गांव के ही लोगों ने पांच बच्चों की मां का अपहरण कर उसके साथ कई महीने तक गैंग रेप किया, जबकि एक अन्य घटना में खेत गई किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया.
एसएसपी आर एस राठौर ने बताया कि गुलावठी क्षेत्र के कुर्ली गांव की महिला को ग्राम के ही पांच लोग विगत 3 अगस्त 2011 को जबरन उठाकर ले गये. रविवार वह उनके चंगुल से निकलकर घर लौटने पर उसने बताया कि पांचों युवकों ने उसे नशे की गोलियां खिलाकर अलग- अलग नगरों में रखा तथा जबरन बलात्कार किया.

