सौम्या हत्या मामले में आरोपी को सजा-ए-मौत

त्रिसूर [केरल]। केरल की एक त्वरित अदालत ने एक 23 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के दोषी तमिलनाडु निवासी व्यक्ति को शुक्रवार को मौत की सजा सुनाई। दोषी व्यक्ति ने फरवरी महीने में लड़की को ट्रेन से ढकेल दिया था।

फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश रविंद्र बाबू ने कहा कि 30 वर्षीय गोविंदाचामी ने यह अपराध बहुत ही 'क्रूर तरीके से' अंजाम दिया और वह किसी भी प्रकार के नरमी का हकदार नहीं है।

न्यायाधीश ने मौत की सजा देते समय कहा कि पीड़ित के साथ 'पशुवत' और 'क्रूर' तरीके से बलात्कार किया गया। उन्होंने दोषी व्यक्ति पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

इससे पहले 31 अक्तूबर को अदालत ने गोविंदाचामी को भारतीय दंड सहिंता की धारा 302, 376, 394, 397 और 447 के तहत दोषी ठहराया था।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, गोविंदाचामी ने एक फरवरी को पीड़ित सौम्या पर ट्रेन की सुनसान महिला बोगी में हमला किया और उसे ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया। इसके बाद वह लड़की को रेलवे पटरी से एक खाली स्थान पर ले गया और उसके साथ 'पशुवत और क्रूर' तरीके से दुष्कर्म किया।

Posted by रवि चौहान at 5:23 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh