क्या कमाल दिखा पायेगा नेहा धूपिया का लम्बा कद ?

सक्सेस पाने के लिए नेहा धूपिया ने क्या-क्या नहीं किया! उन्होंने सेक्सी पोज दिए, बिंदास बोल भी बोले, फिर भी अभी तक कुछ खास उनके हाथ नहीं लगा है।

हाल
में नेहा अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं, फिल्म की थीम की वजह से चर्चा में हैं। वे विनय पाठक के साथ सौरभ शुक्ला की फिल्म पप्पू कांट डांस साला में आने वाली हैं।

बॉलीवुड
में यह खबर जोरों पर है कि फिल्म की थीम चंदन अरोड़ा की फिल्म मैं मेरी पत्नी और वो से बहुत हद तक मिलती-जुलती है। कहानी लंबी बीवी और नाटे कद के पति पर आधारित है।

पप्पू
कांट डांस साला की कहानी भी लंबी औरत और छोटे कद के आदमी के इर्द-गिर्द है। नेहा मुंबइया लड़की हैं, तो विनय बनारसी बाबू।

दोनों
एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। हालांकि फिल्म के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि दोनों ऐक्टर्स की हाइट डिफरेंस ही दोनों फिल्मों के बीच एकमात्र समानता है, जबकि कहानी बिल्कुल अलग है। देखना यह है कि लंबे कद वाली औरत के रूप में नेहा अब क्या कमाल दिखाती हैं..

Posted by रवि चौहान at 3:57 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh