टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में वोडाफोन और एयरटेल पर सीबीआई का छापा

टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वोडाफोन और एयरटेल के दफ्तरों पर छापेमारी की है.

ये छापेमारी मुंबई और गुड़गांव स्थानों पर हुई है.

सीबीआई ने पूर्व दूरसंचार सचिव श्यामल घोष और दो दूरसंचार प्रदाताओं वोडाफोन और एयरटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

इन सभी के खिलाफ प्रमोद महाजन के दूरसंचार मंत्री होने के दौरान स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित अनियमितताओं का आरोप है.

सूत्रों के मुताबिक,घोष के अलावा भारत संचार निगम लिमिटेड के पूर्व निदेशक जेआर गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

एजेंसी ने बताया है कि मामला दर्ज करने के फौरन बाद सीबीआई के दलों ने मुंबई में वोडाफोन कार्यालय, गुड़गांव में एयरटेल कार्यालय के अलावा घोष और गुप्ता के निवासों पर तलाशी ली.

इन छापों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारती एयरटेल के अधिकारियों ने बताया कि उसने कॉरपोरेट सुशासन और नियामन संबंधी गतिविधियों में हमेशा उच्च मानक रखे हैं.

भारती एयरटेल के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘हम बताना चाहते हैं कि हमें समय-समय पर अब तक जितने भी स्पेक्ट्रम आवंटित किए गए हैं, वे सरकार की नीतियों के अनुरूप हैं.’

प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अधिकारियों को सभी विवरण दे रहे हैं और इस मामले में जब जरूरत होगी, सहयोग करेंगे.’

सीबीआई ने महाजन के कार्यकाल के दौरान स्पेक्ट्रमों के कुछ कंपनियों को सीमा के बाहर आवंटन के मामले में जांच करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करा दी है.

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि दूरसंचार विभाग ने 2001 से 2003 के बीच महाजन के कार्यकाल के दौरान दूरसंचार कंपनियों के लिए बेस स्पेक्ट्रम 4.4 मेगाहट्र्ज से बढ़ाकर 6.2 मेगाहट्र्ज कर दिया और कंपनियों को अतिरिक्त स्पेक्ट्रम आवंटित कर दिए.

वोडाफोन ने कहा कि स्पेक्ट्रम आवंटन से जुड़े उनके सभी दस्तावेज सरकार के नियमों के अनुरूप हैं और कंपनी अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं.

कंपनी के प्रवक्ता ने एक वक्तव्य में कहा, ‘सीबीआई अधिकारी सुबह हमारे दिल्ली और मुंबई कार्यालय में आए थे और उन्होंने 2001-02 के दौरान संचालकों को आवंटित स्पेक्ट्रमों के बारे में जानकारी मांगी. हमारे सभी दस्तावेज सरकारी नियम-कानून के अनुरूप हैं.’

प्रवक्ता ने कहा, ‘वोडाफोन इंडिया अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और हम उनकी जांच के दौरान उन्हें सभी जरूरी विवरण उपलब्ध कराएंगे.’

भारतीय जनता पार्टी ने सीबीआई के द्वारा महाजन का नाम लिये जाने का विरोध किया है.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि केंद्र सरकार सीबीआई गलत उपयोग कर रही है.

केंद्र स्पेक्ट्रम घोटाले में भाजपा नेता को लाकर चिदंबरम को बचाना चाहती है.

Posted by रवि चौहान at 4:06 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh