बीसीसीआई को करनी चाहिए कांबली के आरोपों की जांच : खेलमंत्री अजय माकन

खेलमंत्री अजय माकन का मानना है कि पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के किए गए मैच फिक्सिंग के दावों की जांच बीसीसीआई को करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि यदि क्रिकेट बोर्ड जांच के आदेश नहीं देता तो उनका मंत्रालय दखल दे सकता है. कांबली ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि श्रीलंका के खिलाफ 1996 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में भारत की हार में कुछगड़बड़थी. माकन ने कहा कि ऐसे दावों की जांच की जानी चाहिए.

उन्होंने यहां एनएसएस सम्मान समारोह से इतर कहा जब टीम का कोई खिलाड़ी आरोप लगाता है तो उसकी पूरी जांच होनी चाहिए. देश के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि आखिर हुआ क्या था. खिलाड़ी के आरोप सही हो या गलत, लोगों को सच जानने का हक है.

माकन ने कहा इसकी पूरी जांच होनी चाहिए और यदि कुछ गलत हुआ है तो दोषियों को सजा दी जानी चाहिए.

मंत्री ने कहा कि यदि बीसीसीआई कार्रवाई नहीं करता है तो खेल मंत्रालय खुद जांच करेगा.

उन्होंने कहा देखते हैं. जैसा की आपको पता है कि बीसीसीआई ने अभी तक खेल मंत्रालय से मान्यता के लिये नहीं कहा है लेकिन मैं चाहूंगा कि बीसीसीआई मामले की जांच के आदेश दे. यदि बोर्ड ऐसा नहीं करता है तो हम देखेंगे.

माकन ने कहा कि वह कांबली के दावों से व्यथित है और यदि इनमें सच्चाई है तो यह क्रि केट के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.

माकन ने कहा एक मंत्री के तौर पर ही नहीं बल्कि एक खेलप्रेमी के तौर पर भी मुझे यह सुनकर बुरा लगा. मैने अपने कई कार्यक्रम रद्द करके वह मैच देखा था.

उन्होंने कहा इसकी पूरी जांच जरूरी है. इसकी जड़ तक जाना चाहिये ताकि सच का पता चल सके.

माकन ने कहा क्रिकेटप्रेमियों को जानने का अधिकार है क्योंकि विश्व कप सेमीफाइनल देशभर में सभी ने देखा होगा और यदि मैच फिक्सिंग हुई है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

उन्होंने खेल में सट्टेबाजी के खिलाफ एक कानून की अहमियत पर जोर दिया.

उन्होंने कहा हम देखेंगे कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून खेल मंत्रालय या गृह मंत्रालय द्वारा बनाया जाना संभव है या नहीं. हमें खेलों में भ्रष्टाचार पर रोक के लिए कानून बनाना ही होगा.

माकन ने दोहराया कि सभी महासंघों का आरटीआई के अधीन आना जरूरी है. उन्होंने कहा मैने हमेशा कहा है कि सभी महासंघों को आरटीआई के अधीन आना चाहिए और बीसीसीआई भी इसमें शामिल है.

Posted by रवि चौहान at 4:08 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh