एलियन्स के जीवन की संभावना से इंकार नहीं : व्हाइट हाउस
ताजा खबरें, विज्ञान 10:20 am
बावजूद इसके कि व्हाइट हाउस का कहना है कि दूसरे ग्रह के प्राणियों के इंसानों से संपर्क की कोशिश के अब तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं हैं.
चारों ओर कई तरह के कयासों के बीच ओबामा प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस बात की कोई विसनीय सूचना नहीं है कि एलियन से संबंधित जानकारी को जनता से छिपाया गया हो.
व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर दायर कई याचिकाओं के जवाब में अंतरिक्ष नीति और संपर्क के वरिष्ठ अधिकारी फिल लार्सन ने यह टिप्पणी की.
लार्सन ने लिखा कि अमेरिकी सरकार के पास हमारे ग्रह के बाहर जीवन या दूसरे ग्रह के प्राणियों के मानव से संपर्क के कोई प्रमाण नहीं हैं.
उन्होंने लिखा, ''साथ ही, जनता की नजरों से कोई सबूत छिपाने के बारे में भी कोई विसनीय सूचना नहीं है.''
बहरहाल लार्सन ने कहा कि नासा सहित कई परियोजनाओं में दूसरे ग्रह पर जीवन की संभावनाओं को लेकर चर्चा और खोज की गई है.
दूसरे ग्रह पर जीवन से संबंधित सबूतों से इंकार करने के बावजूद उन्होंने एलियन्स के मौजूद हो सकने की संभावना से पूरी तरह इंकार नहीं किया.
लार्सन ने कहा, ''कई वैज्ञानिक और गणितज्ञ.. इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि ब्रम्हाण्ड में अरबों अरब तारों के बीच हमारे अतिरिक्त किसी ओर ग्रह पर जीवन की संभावना बहुत उच्च है.''

