मेरठ : अब मजनुओ को सबक सिखाएगी मेरठ पुलिस !

मेरठ, : छेड़छाड़ करने वाले सुधर नहीं जाएं, नहीं तो पुलिस ने उन्हें सबक सिखाने के लिए पूरा इंतजाम कर लिया है।

अब अगर कोई मनचला पकड़ा गया तो उसे पिंजरे में बंद करके पूरे शहर में घुमाया जाएगा। इधर छेड़छाड़ से निपटने के लिए पुलिस पंच परमेश्वर और शांति कमेटियों को भी मोर्चे पर लगाने की योजना बना रही है।

डीआइजी प्रेम प्रकाश ने स्वीकार किया कि छेड़खानी की घटनाओं की वजह से शहर का माहौल खराब हो रहा है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसका इलाज सामाजिक स्तर से किया जाना चाहिए, इसलिए पंच परमेश्वरों की कमेटियों और शांति समितियों में शामिल लोगों को इस मोर्चे पर लगाया जाएगा।

उन्होंने
कहा कि जल्द ही एक अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का सबसे अनोखा प्रयोग पिंजरा है। मनचलों को पकड़े जाने के बाद इस विशेष वाहन में बंद कर पूरे महानगर में घुमाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मनचले अब अपनी आदतों में सुधार कर लें, अन्यथा उन्हें राह पर लाने के लिए उन्हें कड़े कदम उठाने होंगे

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:23 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh