आस्ट्रेलिया में 'डॉन 2' का लुत्फ उठाएगी टीम इंडिया
क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें 3:47 pm
फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने मेलबर्न में रविवार शाम इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी है.
सिधवानी के मुताबिक, "फरहान ने सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली और मैंने वीरेंद्र सहवाग से बात की है. हम भारतीय टीम के लिए यह शो अयोजित कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम इस फिल्म को मेलबर्न सेंट्रल हयोट्स डायरेक्टर लॉन्ज में कल रात आठ बजे मैनेजर और अन्य लोगों के साथ इसे देखेगी. वहां 60 लोग मौजूद रहेंगे."
"डॉन 2: द किंग इज बैक" एक एक्शन फिल्म है जिसमें शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, बोमन इरानी, कुनाल कपूर और लारा दत्ता की अहम भूमिका है. यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हो चुकी है.
