‘अग्निपथ’ के सेटेलाइट अधिकार बिके 41 करोड़ में

रितिक रोशन की आगामी फिल्म ‘अग्निपथ’ ने अपने सेटेलाइट अधिकारों से रिकार्ड 41 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं.

कुछ महीने पहले ‘कृश 3’ के सेटेलाइट अधिकार सबसे महंगे बिके थे.

शाहरुख खान की ‘रा.वन’ इस मामले में दूसरे नंबर पर थी.

लेकिन फिल्म उद्योग के पंडितों का कहना है कि सिनेमाघरों में 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही ‘अग्निपथ’ ने दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

सूत्रों के मुताबिक ‘अग्निपथ’ के सेटेलाइट अधिकार जी समूह को 41 करोड़ रुपए में बेचे गये हैं वहीं ‘कृश 3’ के अधिकार एक दूसरे चैनल को 37 करोड़ रुपए में दिए गए थे.

ट्रेड पत्रिका के संपादक वजीर सिंह ने कहा, साल 2011 फिल्मों के लिहाज से उत्साहजनक रहा और 2012 की शुरूआत में भी इसी तरह की उम्मीदें हैं.

साल के पहले महीने में आने के चलते और मशहूर नामों के कारण फिल्म को अगले साल की सर्वाधिक फायदे वाली फिल्मों में गिना जा रहा है.

इस बीच करण जौहर द्वारा निर्मित और करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशितअग्निपथके प्रोमो सिनेमाघरों मेंडॉन 2’ के साथ रिलीज किए गए.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 3:46 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh