गर्भावस्था में तनाव से बढ़ जाता है "समय से पूर्व प्रसव का खतरा"

एक अनुसंधान से पता चला कि गर्भावस्था में तनाव बढ़ने से ‘समय से पूर्व प्रसव का खतरा’ होता है.

अगर आप मां बनने वाली हैं तो तनाव को स्वयं से कोसो दूर रखें.

इसके कारण आपका बच्चा समय से पहले पैदा हो सकता है, सिर्फ इतना ही नहीं अगर आपके गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का हुआ तो उसके जन्म से पहले ही उसकी मृत्यु की आशंका काफी बढ़ जाती हैं.

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि तनाव के कारण गर्भावस्था का समय कम हो जाता है.जिसके कारण समय से पूर्व प्रसव होने और गर्भ में लड़का होने पर गर्भापात या जन्म के समय उसके मृत पैदा होने की आशंका कहीं अधिक हो सकती है.

डेली मेल की खबर के मुताबिक, ऐसा पहली बार हुआ है जब तनाव को लिंगानुपात से जोड़ कर देखा जा रहा है.लिंगानुपात में असंतुलन का सामान्य तौर पर अर्थ होता है कि महिलाओं की तुलना में पुरूषों की संख्या ज्यादा होना.

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि सामान्य तौर पर तनाव का असर दो से तीन महीने के गर्भ पर पड़ता है. लेकिन गर्भ में लड़का होने की स्थिति में उसपर प्रतिकूल प्रभाव जल्दी पड़ना शुरू हो जाता है.

उन्होंने पाया कि सामान्यतौर पर छह प्रतिशत महिलाएं समय पूर्व बच्चे को जन्म देती हैं लेकिन तनाव की स्थिति में इनती संख्या बढ़ कर नौ प्रतिशत हो जाती है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:30 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh