हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप के बंगले में है 12 बाथरूम !
ताजा खबरें, मनोरंजन 10:55 am
सन ऑनलाइन की खबरों के मुताबिक, नोरफोल्क के नजदीक स्थित एक गांव बंरनहाम मार्केट में स्थित इस बंगले में 13 शयनकक्ष हैं.
इसके अलावा इस घर में चार पहिए वाले वाहनों को रखने वाली जगह, अस्तबल और 12 बाथरूम भी हैं.
एक सूत्र ने बताया कि डेप की इस देश में घर लेने की वर्षों से चाहत थी. उन्होंने कई भवनों को देखा लेकिन उन्हें यह बंगला काफी पसंद आया.
सूत्र ने बताया कि यहां पर काफी बड़ा मैदान है. जहां पर उनके परिवार को अपनी निजता बनाए रखने में सुविधा होगी
