उत्तर भारत में कंपकंपाती ठंड का प्रकोप जारी
अन्य राज्य, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 10:53 am
कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर तापमान अभी भी जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है.
हिमाचल के शिमला, किन्नौर, चांबा और कई इलाकों में ताजा हिमपात से वाहनों की आवाजाही और आम-जनजीवन प्रभावित हुआ.
शिमला बर्फ की चादर से ढक गया. कुफरी, नरकंडा, खारा-पट्ठार और मटियाना में 100 से 150 सेमी हिमपात हुआ.
कश्मीर में कंपकंपाती ठंड जारी है. गुलमर्ग में तापमान शून्य से 14.5 डिग्री नीचे चला गया. हालांकि, तीन दिन के बाद उत्तर कश्मीर और श्रीनगर में बिजली व्यवस्था बहाल हो जाने से लोगों को राहत मिली.
दिल्ली में भी ठंड का असर बरकरार है. अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा.
उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में काफी ठंडी हवाएं चल रही है और इटावा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा. आगरा, झांसी, वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, मोरादाबाद आदि जगहों पर हल्की बारिश भी हुयी.
पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पड़ोसी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल राज्यों में हिमपात से पंजाब में ठंड का प्रकोप बरकरार है.
लुधियाना में 4.3 डिग्री और पटियाला में 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
राजस्थान के माउंट आबू में पारा फिर जमाव बिन्दू पर पहुंच गया है.
मौसम विभाग प्रवक्ता के अनुसार चुरू में 0.9 डिग्री, बीकानेर 2.6, फलौदी 3.0, जैसलमेर 3.7, चितौडगढ़ 4, सवाई माधोपुर 4.5, डबोक एवं रावतभाटा 5, भरतपुर 5.2, जयपुर 5.4, अजमेर 5.5, जालौर 6.6, सीकर 7.3, बूंदी 8.2, कोटा 8.9 और जैसलमेर में दस डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया
