पोप बेनेडिक्ट सोलहवें 26 मार्च को क्यूबा की यात्रा पर

पोप बेनेडिक्ट सोलहवें 26 मार्च को क्यूबा की यात्रा पर जाएंगे.

कैथोलिक अधिकारियों ने बताया कि यह किसी पोप की क्यूबा की अब तक की दूसरी यात्रा होगी जिसका मकसद चर्च और क्यूबा के कम्युनिस्ट नेताओं के बीच संबंधों को मजबूती प्रदान करना है.

इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान पोप रोमन कैथोलिक मैक्सिको में रूकेंगे लेकिन उनके क्यूबा कार्यक्रम का ब्यौरा क्यूबाई बिशपों ने रविवार को प्रकाशित किया है.

राष्ट्रपति राउल कास्त्रो तथा वरिष्ठ बिशप उनका स्वागत करेंगे और उसके बाद वह 27 मार्च को सेंटियागो में एक प्रार्थना सभा को संबोधित करेंगे.

28 मार्च को वह हवाना के रिवोल्यूशन स्क्वेयर पर एक विशाल प्रार्थना सभा में शिरकत करेंगे.

यह वही जगह है जहां उनके पूर्ववर्ती पोप जान पाल द्वितीय ने क्यूबा की अपनी पहली यात्रा पर 1998 में ऐतिहासिक भाषण दिया था.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:41 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh