माउंट एवरेस्ट को फतह करने जा रहे हैं प्रिंस हैरी
ताजा खबरें, दुनिया 11:42 am
27 वर्षीय प्रिंस हैरी ने वर्ष 2010 में उत्तरी ध्रुव को फतह करने के बाद इस वर्ष मई में माउंट एवरेस्ट को फतह करने के अपने इरादे को जाहिर किया था.
उन्होंने घायल सैनिकों के लिए धनराशि जुटाने के लिए उत्तरी ध्रुव की यात्रा की थी और अपने इस अभियान को ‘‘वाकिंग विद दी वूंडेड’’ का नाम दिया था.
उनके प्रवक्ता ने हालांकि बताया कि उनका नया अभियान सेना में उनकी ड्यूटी के ऊपर निर्भर करेगा. बकिंघम पैलेस ने इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार किया है.

