राजघाट पर अन्ना हजारे के जल्द ठीक हो जाने के लिए प्रार्थना
ताजा खबरें, राष्ट्रीय 11:44 am
प्रार्थना सभा का आयोजन दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक किया गया था.
प्रार्थना सभा में शामिल अन्ना हजारे की सहयोगी किरण बेदी ने कहा कि अन्ना हजारे के स्वास्थ्य और जन लोकपाल विधेयक बनवाने के संकल्प के साथ हमने राजघाट पर प्रार्थना से साल की आध्यात्मिक शुरुआत की.
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अन्ना हजारे के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की. माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मोदी ने लिखा है कि अन्ना हजारे जी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं. उम्मीद है वह जल्द ठीक हो जाएंगे.
पिछले दो सप्ताह से बीमार चल रहे 74 वर्षीय अन्ना हजारे को रविवार को सीने में संक्रमण के बाद पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके सहयोगी ने बताया कि उपचार के बाद वह अच्छा महसूस कर रहे हैं.
अन्ना हजारे की बीमारी को देखते हुए सोमवार तथा मंगलवार को उनके गांव रालेगण सिद्धि में होने वाली टीम अन्ना की कोर कमेटी की बैठक भी स्थगित कर दी गई है.

