आस्ट्रेलिया ने 659 रन बनाकर पारी घोषित की, माइकल क्लार्क का तिहरा शतक

सिडनी में खेले जा रहे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन गुरुवार को आस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 659 रन बनाकर पारी घोषित कर दी.

भारत की ओर से दूसरी पारी की शुरुआत गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने की. परन्तु यह साझेदारी ज्यादा समय तक नहीं चली. सहवाग 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. गंभीर का साथ निभाने के लिए राहुल द्रविड मैदान नए बल्लेबाज के रूप में आए.

इससे पहले तीसरे दिन के खेल की शुरुआत का प्रमुख आकर्षण माइकल क्लार्क का तिहरा शतक रहा. क्लार्क ने नाबाद 329 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 468 गेंदों का सामना करके 39 चौके और एक छक्का लगाया.

श्रृंखला शुरू होने से पहले फार्म से जूझ रहे माइकल हसी ने अपना छठां शतक पूरा किया. हसी ने 253 गेंदों का सामना करके 16 चौके और एक छक्के की मदद से 150 रन बनाए.

आस्ट्रेलिया ने क्लार्क के तिहरे शतक, हसी और पोंटिंग के शकतों की मदद से विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. अब भारत के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं.

आस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 659 रन का विशाल स्कोर खड़ा करके पारी घोषित कर दी है. पहली पारी के आधार पर आस्ट्रेलिया ने 468 रनों की बढ़त ले ली है.

आस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे दिन का खेल चार विकेट पर 482 रन के स्कोर को आगे बढ़ाते हुए शुरू किया.

आज भी भारत के गेंदबाज हताश दिखाई दिए. भारतीय गेंदबाज अपना असर छोड़ने में नाकाम रहे. कल एकमात्र पोंटिंग का विकेट गिरा था, पोंटिंग ने भी 134 रन बनाए थे.

भारत की ओर से जहीर खान तीन विकेट लेने में सफल रहे हैं, जबकि ईशांत शर्मा को एक विकेट मिला है.

गौरतलब है कि भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 191 रन पर सिमट गई थी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:40 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh