बिहार : विशेष कालचक्र पूजा में गैस सिलेंडर फटने से तीन लामाओ की मौत

बोधगया में चल रही विशेष कालचक्र पूजा में भाग लेने पहुंचे तीन लामा बुधवार की रात एक गैस सिलेंडर फटने से बुरी तरह झुलस गए.

बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल बोधगया में चल रही बौद्ध सम्प्रदाय की विशेष कालचक्र पूजा में भाग लेने पहुंचे तीन लामा गैस सिलेंडर फटने से बुरी तरह झुलस गए.

पुलिस के अनुसार एक लामा ने गैस जलाने के जैसे ही माचिस की तिली जलाई गैस के चूल्हे में आग लग गई और फिर सिलेंडर भी फट गया.

इस घटना में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला निवासी दोरजी, वानसेयकल शोरनी, जमयाना लामा बुरी तरह घायल हो गए.

इन सभी को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

चिकित्सकों के मुताबिक तीनों लामाओं के शरीर का 40 से 45 प्रतिशत तक हिस्सा जल गया है. उनका इलाज चल रहा है.

उल्लेखनीय है कि बोधगया में कालचक्र पूजा चल रही है जिसमें देश-विदेश के दो लाख से ज्यादा बौद्ध सम्प्रदाय के लोग जुटे हैं, जिनके ठहरने के लिए कई स्थानों पर तम्बू लगाए गए हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:16 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh