प्यार से ‘बिटिया’ कहकर बुलाते हैं अपनी बेटी को ‘जूनियर बी’

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की नन्ही बेटी का नामकरण फिलहाल नहीं किया गया है.

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की नन्ही बेटी के लिये भले ही सोशल नेटवर्किंग साइटों पर प्रशंसकों ने सैकड़ों नाम सुझाये हों. लेकिन महीने भर पहले जन्मी स्टार पुत्री का नामकरण फिलहाल नहीं किया गया है.

जूनियर बीअभी उसे प्यार सेबिटियाकहकर बुलाते हैं.

अपनी अगली फिल्मप्लेयर्सके प्रचार के लिये सह अभिनेत्री सोनम के साथ यहां आये अभिषेक ने संवाददाताओं को बताया, ‘मेरी बेटी का नाम अब तक नहीं रखा गया है. मैं उसे अभी बिटिया कहकर बुलाता हूं.’

उन्होंने बताया, ‘वह अभी बहुत छोटी है. वह ज्यादा रोती नहीं और हमें तंग भी नहीं करती.’

एक सवाल पर अभिषेक ने कहा कि उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का फिल्मी किरदार निभाने पर कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते पटकथा दमदार हो.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी लड़ाई में हजारे का समर्थन करते हैं, ‘जूनियर बीने नपा. तुला जवाब देते हुए कहा, ‘मैं हर उस शख्स का समर्थन करता हूं, जो देश के भले के लिये काम करता है.’

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:23 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh