अन्ना हजारे के कांग्रेस विरोधी अभियान से पार्टी पर असर नहीं : दिग्विजय सिंह
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय, janadesh 10:30 pm
सिंह ने उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावना को प्रभावित करने पर यह बात कही.
दिग्विजय सिंह ने आज यहां कहा, ‘‘मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि अन्ना हजारे जनलोकपाल विधेयक के समर्थन या भ्रष्टाचार के विरोध में नहीं हैं बल्कि वह कांग्रेस के खिलाफ अभियान में शामिल हैं. अब यह साबित हो गया है.’’ वह यहां निजी दौरे पर आये हैं.
सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश के लोग उत्तरप्रदेश में बसपा और सपा का विकल्प ढूंढ रहे हैं.
उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस के मामलों पर बोलने से इंकार कर दिया और कहा कि वह राज्य के प्रभारी नहीं हैं.

