टीम अन्ना 'निरर्थक और मतलबी लोगों के समूह' : बाल ठाकरे

शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने समाजसेवी अन्ना हजारे और उनकी टीम पर एक बार फिर निशाना साधा.

बाल ठाकरे ने अन्ना हजारे के सहयोगियों किरन बेदी, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की आलोचना करते हुए इन्हें 'निरर्थक और मतलबी लोगों के समूह' की संज्ञा दी.

पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में दिए साक्षात्कार में ठाकरे ने हजारे की भी आलोचना करते हुए उनके भव्य पंचसितारा कॉरपोरेट अनशनों के वित्तीय स्रोतों पर प्रश्न उठाया.

ठाकरे ने कहा, "वे मामूली कारणों से भूख हड़ताल पर चले जाते हैं. किसी की मांग करते हैं और उसे पूरा करने के लिए मजबूर करते हैं. यह 'राजनीतिक बलात्कार' के अलावा और कुछ नहीं. इस देश में यह क्या हो रहा है."

शिव सेना प्रमुख ने अन्ना पर हमला बोलते हुए उनके बहुप्रचारित लोकपाल विधेयक के विषय में जानना चाहा. ठाकरे ने पूछा कि क्या इस देश को लोकपाल विधेयक की जरूरत है.

अन्ना के सहयोगियों पर ठाकरे ने कहा कि वे सरकार के साथ धोखा कर रहे हैं और शांति भूषण प्रकरण से यह सिद्ध भी हो गया.

शिव सेना प्रमुख ने इन आंदोलनों का कारण केंद्र सरकार के मंत्रियों की शिथिलता को बताया.

उन्होंने कहा, "यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि केंद्र सरकार पंगु एवं कमजोर है. कौन हैं चिदम्बरम एवं एंटनी? क्या वे ऐसे उंचे पद के योग्य हैं."

ठाकरे ने कहा कि इन दिनों भूख हड़ताल पर बैठना कुछ लोगों के लिए फैशन हो गया.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:29 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh