यूपी विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान अब 3 मार्च को

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए 4 फरवरी को निर्धारित पहले चरण की वोटिंग अब 4 परवरी के बजाय 3 मार्च को होगी.

चुनाव आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 4 फरवरी को होने वाला पहले चरण का मतदान अब 3 मार्च को होगा ऐसा 4 फरवरी को बारावफात का पर्व पड़ने के कारण किया गया है.

बताया जा रहा है कि मुस्लिमों का त्योहार बारावफात चार फरवरी को पड़ेगा. तारीख पर अनिश्चितता के चलते ये निर्णय लिया गया है.

अब मतगणना का काम 6 मार्च को होगा.

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पहले 4 फरवरी को पहले चरण का मतदान मतगणना 4 मार्च को होनी थी.

उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होने हैं. पूर्व निर्धारित तिथि के मुताबिक पहले चरण के तहत 60 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान चार फरवरी को होना था.

इसके अलावा दूसरे चरण में 55 सीटों के लिए आठ फरवरी, तीसरे में 59 सीटों के लिए 11 फरवरी, चौथे में 56 सीटों के लिए 15 फरवरी, पांचवें में 56 सीटों के लिए 19 फरवरी, छठे में 49 सीटों के लिए 23 फरवरी और सातवें तथा अंतिम चरण में 68 सीटों के लिए 28 फरवरी 2012 को मतदान होगा.



Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:15 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh