सोनभद्र में आयोजित रैली में राहुल गांधी को दिखाए गए काले झंडे

सोनभद्र। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगाने की कोशिश में जुटे राहुल गांधी के यूपी दौरे के आखिरी दिन सोनभद्र में आयोजित रैली में जमकर हंगामा हुआ।

राहुल ने जैसे ही यहां अपना भाषण शुरू किया बाबा रामदेव के समर्थक कुछ युवक खड़े हो गए और उन्होंने राहुल के सामने काले रंग के विशाल बैनर लहरा दिए। उनकी इस हरकत से गुस्साए कांग्रेसियों ने इन युवकों की जमकर पिटाई की।

गौरतलब है कि राहुल का यूपी दौरे का आज आखिरी दिन है। सोनभद्र के दुध्धी में कांग्रेस ने आदिवासी सशक्तिकरण धन्यवाद रैली आयोजित की थी। इसमें भारी संख्या में भीड़ भी जुटी लेकिन रंग में भंग तब पड़ गया जब राहुल का भाषण शुरू होते ही खुद को बाबा रामदेव का समर्थक बता रहे कुछ लोगों ने वहां एक विशाल बैनर लहरा दिया।

बैनर में काला धन वापस लाने की मांग की जा रही थी। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ये बैनर कैमरों में कैद हो गया। हकबकाए कांग्रेसी इन युवकों पर टूट पड़े और उनकी जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने हस्तक्षेप कर युवकों को छुड़ाया।

गौरतलब है कि राहुल को इससे पहले भी उनके यूपी दौरे के दौरान काले झंडे दिखाए गए हैं लेकिन मारपीट की घटना नहीं हुई। ऐसा पहली बार है कि राहुल की रैली में बवाल हो गया और काला झंडा दिखाने वालों की लोगों ने पिटाई कर दी हो।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:43 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh