जबरदस्त ठंड का कारण जरुरत से ज्यादा प्रदूषण भी !
एन सी आर, ताजा खबरें, राष्ट्रीय 11:26 am
दिल्ली में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। आज भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार तक बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर कभी पहाड़ों में पड़ रही बर्फ को जिम्मेदार माना जा रहा है तो कभी ला नीना को। लेकिन जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में किए गए एक शोध के मुताबिक दिल्ली में ठंड की एक बड़ी वजह प्रदूषण है।
दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार की असली वजह क्या है? आखिर क्यों मौसम में अचानक काफी बदलाव आ रहे हैं? लगातार हो रहे मौसम में बदलाव की वजह मौसम विभाग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को मानता है लेकिन हाल ही में जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के पर्यावरण केंद्र के छात्रों ने अपने रिसर्च में पाया कि दिल्ली में ठंड लगने की वजह दिल्ली में जरुरत से ज्यादा प्रदूषण है। प्रदूषण की वजह से असमान में बादल बने रहते हैं और सूर्य की किरणें जमीन पर नही पड़ पाती हैं।
मौसम विभाग ने भी जेएनयू की रिसर्च से सहमति जताई है और कहा कि प्रदूषण की वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में कोल्ड आयलैंड बना हुआ है। यही नहीं मौसम विभाग वेस्टर्न डिस्टरवेंस और प्रदूषण के अलावा ला नीना हवाओं पर भी नजर रख रहे हैं। विभाग के मुताबिक ला नीना की वजह से ही रात की वजाय दिन में ज्यादा सर्दी लग रही है।

