आब आया खाने की पौष्टिकता बताने वाला मोबाइल फ़ोन
ताजा खबरें, विज्ञान 11:28 am
जो लोगों को सेहतमंद खाने के विकल्प खोजने में मदद करेगा. सिडनी यूनिवर्सिटी के एक दल का कहना है कि आई फोन का कैमरा पैकेटबंद खाने के बारकोड को पढ़कर बता देगा कि यह खाना सेहत के लिए अच्छा है या नहीं.
दल का मानना है कि इस नए एप्लीकेशन से मोटापा, शर्करा का स्तर घटाने में मदद मिलेगी.
‘फूड स्विच’ नाम का यह एप्लीकेशन 20 हजार खाने के प्रकारों पर अपनी राय दे सकता है. दरअसल यह एप्लीकेशन खाने में मौजूद पौष्टिक तत्वों के स्तर को जांच कर अपनी सलाह देता है.

