राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के आरोपी ललित भनोट की जमानत याचिका खारिज

सीबीआई की विशेष कोर्ट ने राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व महासचिव ललित भनोट की जमानत याचिका खारिज कर दी.

ये अधिकारी राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी हैं. इन अधिकारियों पर टाइमिंग, स्कोरिंग एवं रिजल्ट (टीएसआर) से जुड़े उपकरणों की खरीद में अनियमितता बरतने का आरोप है.राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 2010 में हुआ था.

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश तलवंत सिंह ने कहा कि सभी पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की जाती है.अदालत ने कहा कि दस्तावेजों की समीक्षा के बाद इस मामले की सुनवाई दैनिक आधार पर का जा सकती है.

भनोट के अलावा इस मामले में आयोजन समिति के पूर्व अधिकारी एम. जयचंद्रन, सुरजीत लाल और एएसवी प्रसाद शामिल हैं. इसके अलावा हैदराबाद की एकेआर कंस्ट्रक्शन कम्पनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एके रेड्डी शामिल हैं.

अदालत के फैसले पर वकीलों ने कहा कि चूंकि उनका कार्यक्रम पहले से तय रहता है लिहाजा दैनिक कार्रवाई से दिक्कत आ सकती है.

इस पर न्यायाधीश ने कहा कि आपको इसे लेकर अपनी व्यवस्था करनी होगी. यह 2जी मामले से कम महत्वपूर्ण मामला नहीं है. मैंने दिल्ली उच्च न्यायालय से विशेष अदालत का भार कम करने का अनुरोध किया है. इस पर फैसला न्यायालय लेगा लेकिन इस मामले में सुनवाई दैनिक आधार पर ही होगी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:46 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh