कोलकाता में इंदिरा भवन का नाम नहीं बदलना चाहिए : कांग्रेस
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 9:45 am
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने आज बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि किसी बड़ी हस्ती के नाम पर यदि किसी इमारत का नाम है तो उसे बदलकर किसी दूसरी बड़ी हस्ती के नाम पर रखना उचित नहीं है.
उन्होंने कहा कि काजी नजरूल इस्लाम एक बड़ी शख्सियत थे और किसी अन्य भवन का नाम उनके नाम पर रखना उचित होगा लेकिन इसके लिए इंदिरा भवन का नाम बदलना ठीक नहीं है.
श्रीमती इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री रही हैं और दुनियाभर में उनका सम्मान है और अनेक लोगों की भावनाएं उनसे जुड़ी हुई हैं.अल्वी ने कहा कि काजी नजरूल इस्लाम के नाम पर किसी नए भवन या किसी सरकारी इमारत का नाम रखा जाना चाहिए.
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध स्वरूप सड़कों पर उतरने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के कारण ऐसा हो रहा है.
