ओसामा बिन-लादेन के साथ इंसाफ किया : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका ने अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन-लादेन के साथ इंसाफ किया है.

उसके आतंकवादी समूह को हार के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है.
ओबामा ने अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के अपने दौरे पर कहा, ‘‘हमने अल-कायदा के नेतृत्व को समाप्त कर दिया है, ओसामा बिन-लादेन के साथ इंसाफ किया है और उस आतंकवादी संगठन को हार के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है.’’

यह कहते हुए कि अमेरिका ने अफगानिस्तान युद्ध समाप्त कर दिया है ओबामा ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान में हमने महत्वपूर्ण प्रगति की है और हस्तांतरण आरंभ कर दिया है ताकि अफगान और ज्यादा जिम्मेदारियां उठा सकें. हम मुअम्मर कज्जाफी की सत्ता का अंत करने वाले लीबियाई लोगों की सुरक्षा के लिए अपने सहयोगियों और साझेदारों के साथ काम करेंगे.’’

ओबामा ने कहा, ‘‘अब हम एक दशक के युद्ध के पन्ने को बंद कर रहे हैं. तीन साल पहले इराक और अफगानिस्तान में हमारे करीब 1,80,000 सैनिक थे. अब हमने उनकी संख्या घटा कर आधी कर दी है. अफगानिस्तान में सत्ता हस्तांतरण के साथ उनकी संख्या और कम होगी.’’

उन्होंने कहा कि सब मिलाकर हम अपने देश की सुरक्षा करने और अपने दुश्मनों से सफलतापूर्वक निबटने में सफल रहे हैं

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:17 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh