लोकपाल मुद्दे पर सरकार ने देश को धोखा दिया है : टीम अन्ना
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 10:41 am
जिसमें केंद्र सरकार पर लोकपाल मुद्दे पर देश को धोखा देने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, अन्ना पक्ष के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वे किसी एक पार्टी के पक्ष या खिलाफ अभियान नहीं चलाएंगे. ‘योर वोट कैन चेंज द हिस्ट्री आफ इंडिया, बिट्रेयल बाई सेंट्रल गवर्नमेंट ऑन दि कंट्री’ शीषर्क से चार पन्नों की पुस्तिका में राहुल गांधी, मुलायम सिंह और मायावती को द्मनिशाना बनाते हुए लोकपाल और भूमि अधिग्रहण पर सवाल किया गया है. पुस्तिका में भाजपा से भी सवाल पूछा गया है.
टीम अन्ना के अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने संवाददाताओं से कहा कि उनका अभियान किसी पार्टी के पक्ष में या खिलाफ नहीं है. बल्कि भ्रष्टाचार, लोकपाल और भूमि अधिग्रहण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर है. यह पूछे जाने पर प्रचार पुस्तिक का शीषर्क उनके उस दावे के खिलाफ है कि वह किसी पार्टी के पक्ष में या खिलाफ नहीं है, केजरीवाल ने प्रश्न किया कि क्या सरकार ने पूरे देश को धोखा नहीं दिया.’
टीम अन्ना और रामदेव, साथ-साथ नहीं करेंगे चुनाव प्रचार : भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाली टीम अन्ना और काला धन के खिलाफ अभियान चलाने वाले योग गुरु बाबा रामदेव पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान एक साथ मिलकर जागरूकता अभियान नहीं चलाएंगे.
जरीवाल ने स्पष्ट किया कि हालांकि, भ्रष्टाचार और काला धन को लेकर टीम अन्ना और बाबा रामदेव एक दूसरे को समर्थन कर रहे हैं लेकिन चुनावों के दौरान दोनों संयुक्त रू प से प्रचार नहीं करेंगे. केजरीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछले कुछ दिनों से पता नहीं मीडिया में कैसे इस तरह की खबरें छप रही हैं कि टीम अन्ना और बाबा रामदेव एक साथ मिलकर पांच राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे, लेकिन वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि कई मुद्दों पर सहमति होने तथा एक दूसरे का समर्थन करने के बावजूद दोनों ओर से कोई संयुक्त अभियान नहीं चलाया जाएगा.
कोई भी राजनीतिक दल पाक-साफ नहीं : टीम अन्ना की कोर समिति के सदस्यों ने पांच राज्यों में अपने प्रचार अभियान का ब्यौरा एवं रू परेखा बताते हुए कहा कि टीम अन्ना इन राज्यों में प्रचार अभियान के दौरान न तो किसी पार्टी का समर्थन किया जाएगा और न ही किसी का विरोध किया जाएगा. एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा दौर में टीम अन्ना किसी भी राजनीतिक पार्टी को पाक-साफ नहीं मानती और यह संसद में लोकपाल विधेयक पर राजनीतिक दलों के रवैए को देखकर ही इसका पता चल जाता है कि सभी पार्टियां, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और उनके बीच कोई फर्क नहीं है.
कोई भी दल लोकपाल कानून बनने नहीं देना चाहता : केजरीवाल ने कहा कि तमाम राजनीतिक पार्टियां धन और बाहुबल के आधार तथा जाति एवं धर्म को चुनावी मुद्दा बनाकरउत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों में चुनाव जीतना चाहती है जबकि असली जनहित के मुद्दों को दबाना चाहती है. प्रशांत भूषण ने कहा कि विभिन्न दलों ने लोकपाल विधेयक पर जो रवैया अपनाया उससे साबित हो गया कि कोई भी दल लोकपाल कानून बनने नहीं देना चाहता. उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान टीम अन्ना लोगों के बीच भूमि अधिग्रहण, भ्रष्टाचार और कानूनों को बनाने की प्रक्रिया में जन भागीदारी जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों के बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा.
शनिवार से हरिद्वार से होगा प्रचार का श्रीगणेश : केजरीवाल ने बताया कि शनिवार से हरिद्वार से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हो जाएगी. जबकि मनीष सिसोदिया ने बताया कि पहले यह सभा खुले मैदान में होने वाली थी लेकिन बृहस्पतिवार की रात वहां के चुनाव अधिकारी ने सुरक्षा संबंधी कारणों का हवाला देकर उनसे यह सभा बारात घर में करने को कहा. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सभी दलों के नेताओं को बेरोकटोक कहीं भी चुनावी सभा करने की इजाजत दी जा रही है और तब फिर टीम अन्ना के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है.

