मनमोहन सिंह 'कमजोर', 'कद' भी प्रधानमंत्री के लायक नहीं : भाजपा

भाजपा ने एक बार फिर मनमोहन सिंह को 'कमजोर' बताते हुए कहा कि उनका 'कद' भी प्रधानमंत्री के लायक नहीं है.

अबतक का कमजोर प्रधानमंत्री बताने वाली भारतीय जनता पार्टी ने उन पर हमला और तेज करते हुए कहा है कि उनका 'कद' प्रधानमंत्री के लायक नहीं है और यही कारण है कि उनके हर फैसले में 'कांग्रेस और सहयोगी दल' टांग अडा देते हैं.

केंद्र सरकार को 'कमजोर गठबंधन' वाली सरकार करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने शुक्रवार देर रात यहां कहा कि केंद्र सरकार में शामिल कांग्रेस और अन्य घटक दलों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्थिति कमजोर कर दी है. उनका कद अब प्रधानमंत्री के लायक नहीं है क्योंकि उनके हर फैसले में किसी किसी प्रकार से अडंगा लगाया जा रहा है.

जालंधर शहर की सभी तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में शुक्रवार की रात चुनावी रैली करने आये राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि यूपीए 'घोटालेबाज नेताओं' का गठजोड है जो अपने स्वार्थ में डूबी हुई है. केंद्र सरकार ने हाल के वर्षों में ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिसमें बेईमानी नहीं हुई है इस बारे में आप सब भली भांति जानते हैं.

पंजाब में भाजपा और अकाली दल के गठबंधन को 'सामाजिक सद्भाव और विकास का गठजोड' बताते हुए जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग और दूरसंचार जैसे बडे और महत्वपूर्ण विभाग रितखोरों के हाथ में सहयोगियों के दबाव के कारण दे दिए. खेल और उसके आयोजन का जिम्मा भी घोटालेबाजों को सौंपा गया. इन लोगों ने लूट की गंगा बहा दी.

केंद्र सरकार के मुखिया को 'कमजोर अर्थशास्त्री' बताते हुए जेटली ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था संकट में है. उद्योगपति बाहर का रूख कर रहे हैं. देश से उद्योग धंधे बाहर जा रहे हैं और सहयोगियों के दबाव तथा टांग अडाने के कारण प्रधानमंत्री निर्णय कर पाने की स्थिति में नहीं हैं. उनकी लाचारी मुल्क की हुकूमत को कमजोर कर रही है.

जेटली ने कहा कि सरकार चलाने के लिए 'बेहतर नेतृत्व' 'विसनीयता' और 'कद' प्रमुख घटक है जो संप्रग सरकार के मुखिया के पास नहीं है लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल में ये तीनों चीजें मौजूद हैं.

उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से अपील की कि यह अब आपको तय करना है कि आपको कैसी सरकार चाहिए. घोटालेबाजों की सरकार या विकास के एजेंडे पर काम करने वाली मौजूदा सरकार.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:46 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh