राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व महासचिव ललिट भनोट को जमानत

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व महासचिव ललिट भनोट को जमानत दे दी.

ललित भनोट के अलावा कोर्ट ने आयोजन समिति के पूर्व अधिकारी एम जयचंद्रन को भी जमानत दे दी.

भनोट आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी के करीबी माने जाते हैं.

ये अधिकारी राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी हैं.

जयचंद्रन और भनोट को खेलों के आयोजन से जुड़े एक ठेके में अनियमितता बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

भनोट को वर्ष 2010 में सम्पन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक स्विस कम्पनी के साथ एक करार में कथित अनियमितताओं के लिए गिरफ्तार किया गया था.

मालूम हो कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भनोट को गत वर्ष 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था.

इन अधिकारियों पर स्विटजरलैंड की कम्पनी, स्विस टाइमिंग लिमिटेड को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टाइमिंग, स्कोरिंग और रिजल्ट प्रणाली हेतु 107 करोड़ रुपये का एक ठेका प्रदान करने में अनियमितता बरतने का आरोप है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:49 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh